थाना क्षेत्र के फकीरा पहरी गांव में बीते तीन दिनों में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी को गांव के छठी महतो (50) की मौत हुई। उसके दूसरे दिन 13 फरवरी को अरविंद सिंह (42) व उर्मिला देवी (45) की मौत हो गई। जबकि 14 फरवरी को वासुदेव रजक (70) की मौत हो गई। वहीं 15 फरवरी शनिवार को अद्धेश्वर रजक (60) व मुकेश रजक (20), छट्ठू महतो (65) की मौत हुई। मृतकों में बासुदेव रजक (70) लंबे समय से बीमार थे, जबकि उर्मिला देवी कैंसर से पीडित थी। अन्य चार मृतकों के मरने से पहले अचानक सीने में दर्द, एक बार उल्टी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
अरविंद सिंह, छठी महतो, अधेश्वर व छट्ठू महतो को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। वहीं रिम्स में इलाज के दौरान मुकेश रजक की मौत हो गई। मृतक बासुदेव रजक व मुकेश रजक दादा पोता थे। मरने के बाद उक्त चारों का शरीर पीला पड गया था। बीमारों में महादेव तूरी (42), सुरेश रजक (45), विजय रजक, कालेश्वर रजक व बाबूलाल ठाकुर शामिल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।