कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी पंजाब मेल
कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी पंजाब मेल

 



हरदा. फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल गुरुवार रात 10 बजे हरदा रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पहले एस-5 और एस -6 के बीच की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। इंजन और 17 डिब्बे स्टेशन तक पहुंच गए, जबकि 7 डिब्बे कुछ दूर पहले जंगल में ही छूट गए।
ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की जानकारी होने पर एस-5 के यात्री ने झटका लगते ही चेन पुलिंग की। झटका इतना जबरदस्त था कि बर्थ पर सोए कई यात्री गिर गए। कुछ को हाथ-पैर में और कुछ को अंदरूनी चोटें आई हैं। बाद में 17 डिब्बों को भी वापस लाकर जंगल में छूटे 7 डिब्बों से जोड़ा गया और हरदा स्टेशन लाया गया। रात 10.45 बजे ट्रेन रवाना हुई।